फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के लिए बाजार तैयार, चीनी उत्पादों से दूरी देशी से प्यार

सार

पिछले दो वर्ष तक कोविड की मार झेल चुका बाजार इस बार गुलजार है।संजय बंसल, थोक विक्रेता, पुरानी सब्जी मंडी- हमने अपनी दुकान में पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर के सामने नवरात्रि को लेकर दुकान में दुर्गे की मूर्ति पसंद करती महिला। सं? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बाजार की बात न हो तो बेकार है। पिछले दो वर्ष तक कोविड की मार झेल चुका बाजार इस बार गुलजार है। नवरात्र से लेकर दीपावली तक साज सज्जा से जुड़े उत्पादों की बिक्री करने वाले कारोबारी व व्यापारी बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

चूंकि, पिछले दो वर्ष सिर्फ परंपराएं पूरी करके त्योहार मनाए गए। मगर इस बार घरों में कुछ अच्छा कर त्योहार मनाने के संकेत जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी आदि में देखने को मिले हैं। खास बात यह है कि बाजार में चीनी उत्पादों से दूरी बनी हुई है और स्थानीय पर फोकस किया जा रहा है।
शहर में एक अनुमान के तौर पर साज सज्जा उत्पाद की बिक्री के 50 से अधिक थोक कारोबारी हैं। यह दिल्ली आदि जगहों से घरों की सजावट से जुड़े उत्पाद लाकर बेचते हैं। इन दिनों नवरात्र पर घरों में चौकी स्थापना के समय सजावट के उत्पाद और उसके बाद दीपावली पर घरों की सजावट के उत्पाद का थोक बाजार पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

अनुमान लगाना तो मुश्किल है, फिर भी 10 करोड़ तक का कारोबार होने का अनुमान है। इतनी रकम का माल बाजार में थोक विक्रेताओं ने संकलित कर रखा गया है। इनमें नए-नए तरह के प्लास्टिक व कपड़े के बने बंदनवार, सजावटी आयटम, झाड़ फनूस, डिजायनर चुनरियां, पोशाकें आदि हैं, जो बिक्री के लिए दुकानों में भरे पडे़ हैं। हालांकि अभी पितृ पक्ष की वजह से इनकी बिक्री की शुरुआत नहीं हुई। मगर तैयारी पूरी कर रखी है।
- पिछले दो वर्ष कोविड में गुजरे। मगर इस बार जन्माष्टमी व रक्षाबंधन के बाजार को देखकर उम्मीद जागी है। हमारे स्तर से तैयारी पूरी है। चीनी उत्पादों से बाजार में दूरी है, जो कुछ पुराना उत्पाद बचा रह गया है, वही बिक्री के लिए रखा है। मगर चीन का कोई उत्पाद नहीं मंगाया जा रहा है। - संजय बंसल, थोक विक्रेता, पुरानी सब्जी मंडी
- हमने अपनी दुकान में पूरी तैयारी कर रखी है। इस बार नवरात्र में बाजार में अच्छे उत्साहजनक परिणाम आने की उम्मीद है। घरों व मंदिरों की साज सज्जा के उत्पाद की अभी बिक्री तो नहीं, मगर लोगों में इन्हें लेकर उत्साह दिख रहा है। - सरोज देवी, फुटकर विक्रेता नौरंगाबाद देवी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें