हाजिरी के चक्कर में कई छात्राएं चुनाव से बाहर
- फोटो : Rupesh
एएमयू वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन चुनाव में हाजिरी एवं अंडर व ओवर एज के कारण कई छात्राओं को अयोग्य करार दे दिया गया है। अध्यक्ष पद पर नगमा शरीफ, सुमैया अतीक एवं मारिया अहसान के बीच मुकाबला है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर बिलकिस मकबूल एवं महक फातिमा के बीच सीधा मुकाबला है। सचिव पद पर आमिरा चौहान, गुल आफशां आसिफ एवं उतबा इसरार शेख के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 6 कैबिनेट पद के लिए फरहीन शेरवानी, इंशा खान, निदा अकरम, सोनम, राबिया उमर, इल्मा हसन, सबा खान, तबस्सुम रेयाज, हुमैरा खान, शुहुमा तंजीलाह, किसा बतूल आब्दी एवं शाहीरा जहीर के बीच कांटे की टक्कर है।
सब कुछ ठीक रहा तो मेडिसन संकाय के मो. माज हाश्मी एवं फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस से सैफ अहमद का निर्विरोध निर्वाचन तय है। ये दोनो अपने-अपने फैकल्टी में अकेले दावेदार बचे है। वहीं एमबीए एवं इंटरनेशनल स्टडीज में 2, सोशल साइंस संकाय में 6, एजी एवं थियोलोजी से 2, साइंस से 8, इंजीनियरिंग से 3, लॉ से 3, यूनानी मेडिसन से 2, कामर्स से 4 एवं आर्ट्स फैकल्टी से 6 उम्मीदवार मैदान में है।