तालानगरी में हुए हादसे के बाद जिले की अन्य फर्नेस व कारखानों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। अपने जिले में अन्य फर्नेस व रोलिंग संचालित हैं। इसके अलावा ताला हार्डवेयर कारोबार में भी इस तरह की संचालित हैं। इसे लेकर जिले में अभियान चलेगा। इस विषय में एडीएम सिटी ने बताया कि इनके लिए चेक लिस्ट तैयार कर ली गई है। जल्द इस विषय में अभियान चलाकर जांच की जाएगी।
जिंदगी की जंग लड़ रहे झुलसे मजदूर, दिल्ली में चल रहा है इलाज
तालानगरी की फर्नेस फैक्टरी में 24 मई की शाम हुए धमाके की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे चारों मजदूर अब दिल्ली के अलग-अलग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिनमें से एक क्रेन चालक की हालत अभी नाजुक है, जबकि तीन की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं मजदूरों के हाल चाल को लेकर फैक्टरी संचालक समेत प्रशासन भी नजर बनाए हुए हैं।
घटना लगभग 16 घंटे बाद 25 मई सुबह करीब दस बजे क्वार्सी स्थित ट्रॉमा सेंटर में वेंटीलेटर पर भर्ती मुकेश उर्फ कालीचरण निवासी क्रेन चालक एटा चुंगी रोड क्वार्सी व हरदुआगंज के मोहल्ला सिद्ध निवासी धर्मेंद्र को गंभीर हालत में दिल्ली सफदरजंग रेफर किया गया। वहीं, सुमित सोलंकी व पप्पू पाल निवासी हरदुआगंज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। सुमित सोलंकी के बहनोई मनोज कुमार के अनुसार 26 मई सुबह अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट की टीम ने सुमित और पप्पू को अपनी यूनिट में लेकर इलाज शुरू कर दिया है।
इस दौरान अस्पताल पर अविवाहित सुमित की मां ममता पिता सुरेंद्र सिंह समेत बहन स्वेता सोलंकी व बहनोई मनोज सोलंकी मौजूद हैं। घायल पप्पू पाल के माता पिता और तहेरा भाई गौरव समेत कालीचरन और धर्मेंद्र के परिजन भी दिल्ली के अस्पताल में हैं। सुमित के बहनोई मनोज सोलंकी ने बताया कि फैक्टरी मालिक समेत प्रशासनिक स्तर से घायलों को पूरी सुविधा प्रदान की जा रही है जिसपर परिजनों को संतोष हैं।