फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalayatan University: दीक्षांत समारोह आज, रहेंगे बिहार के राज्यपाल, 4204 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधि

Thu, 03 Apr 2025 07:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह पर पीएचडी, स्नातक व परास्नातक के 4204 विद्यार्थियों को पदक और उपाधि प्रदान की जाएंगी। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 अप्रैल को मंगलायतन विश्वविद्यालय में 11वां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप प्रधान होंगे। अलग-अलग संकायों के 4204 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे समारोह शुरू होगा। मुख्य अतिथि पीएचडी, स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों को पदक और उपाधि प्रदान करेंगे। समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी। मुख्य अतिथि मथुरा से सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 2 अप्रैल को एसपी क्राइम ममता कुरील, इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें