अलीगढ़ जिला कारागार में पत्नी की हत्या में निरुद्ध लोधा के भमरोला के बंदी गोपाल ने फांसी लगाकर जान दी। खुद किसी और से करता था प्यार। परिजनों ने कर दी थी गैर मर्जी से शादी।
इसी बात से आहत होकर पत्नी की नहर में धक्का देकर कर दी थी हत्या। पत्नी की हत्या के दोष में जेल भेज दिया गया था। माना जा रहा है कि प्यार न मिल पाने से आहत होकर उसने जेल में ही आत्महत्या कर ली। ये बात सामने आने पर कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया है।