फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में चौराहे पर खड़ा होकर चीख रहा था अधेड़, मैं पॉजिटिव हूं, पुलिस ने भी बना ली दूरी

Tue, 26 May 2020 11:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय अजीब-ओ-गरीब हालात पैदा हो गए, जब वहां खड़ा एक अधेड़ उम्र व्यक्ति खुद को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए चिल्लाने लगा। उसकी यह बात सुन आसपास खड़े लोग और पुलिसकर्मी तक उससे दूर हट गए। 
विज्ञापन


हड़कंप की स्थिति बन गई। बाद में स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचना दी गई तो खबर पर पहुंची एंबुलेंस उसे अतरौली ले गई। जहां भरती कराया गया है। पिसावा के इस व्यक्ति ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार वह दिल्ली में काम करता है। 

उसका नोएडा के एक अस्पताल में जांच में सैंपल पॉजिटिव आना बताया गया है। वह वहां से किस तरह से खेरेश्वर चौराहे तक पहुंचा। इस विषय में सटीक जानकारी नहीं दे सका। मगर उसके द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने तत्काल उसे आइसोलेट कराया है। 
विज्ञापन


नोएडा प्रशासन से जानकारी की जा रही है। हालांकि उसमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे। मगर अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को उसकी फिर से सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

102 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 102 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें इगलास के क्वारंटीन सेंटर में, स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी, जो कि कोविड उपचार में लगा है। 

जेल से भेजे गए एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट के साथ ही कई पॉजिटिव मरीजों के संपर्क वालों की सैंपल रिपोर्ट शामिल रही। जिलाधिकारी के मुताबिक जिले के लिए यह राहत भरी खबर है। लोगों को मास्क, सैनेटाइजर सहित सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। तभी कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त होगी। 

मंगलवार को लिए गए 104 नमूने
मंगलवार को संक्रमित मरीजों के परिजन एवं संपर्क में आए लोगों के अतिरिक्त प्रवासियों के 104 नमूने लिए गए। गूलर रोड, शहर के दो अपार्टमेंट के अतिरिक्त रेलवे कर्मी, कैदियों के लिए रिपोर्ट लिए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें