फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौली विधायक के कार्यालय के बाहर बैठे व्यक्ति संग मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली क्षेत्र के भाजपा विधायक पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह के कार्यालय के बाहर बैठे व्यक्ति संग पिता-पुत्र सहित चार लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान ग्रामीण के काफी चोटें आई हैं। मारपीट का आरोप जिस व्यक्ति पर है, वह दिन भर विधायक कार्यालय पर ही रहता है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कराते हुए गभाना के गांव परतापुर के दिनेश कुमार ने बताया कि वह रविवार शाम पूर्व मंत्री के जीटी रोड स्थित कार्यालय के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। तभी वहां नामजद कपिल विहार का भजनलाल, उसका बेटा गट्टू, कौहरे का पूर्व प्रधान मुकेश व बिट्टू आए। इन लोगों ने दिनेश के साथ जमकर मारपीट कर दी। कहा कि तू बहुत नेता बनता है। इस मारपीट में दिनेश के काफी चोटें आई हैं। दिनेश के अनुसार नामजदों में भजनलाल विधायक कार्यालय पर ही दिनभर रहता है। उसकी किसी तरह की रंजिश या विवाद नहीं है। बेवजह मारपीट की गई है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें