प्रमोद के अनुसार वह तीनों उसके पास आए और उससे रुपयों का बैग मांगा। जब उसने कहा कि बैग में किताबें हैं। इस पर बदमाशों ने पिस्टल तान दी। जिसके डर से प्रमोद ने उन्हें बैग दे दिया। इसके बाद बदमाश सुरेंद्र नगर की ओर भाग गए। उसके शोर पर अंदर से प्रमोद की मां भी बाहर आ गई।
खबर पर एसपी सिटी अभिषेक, सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अलावा एसओजी प्रभारी छोटेलाल, सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा भी पहुंच गए। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस ने जब प्रमोद के तीन मकान छोड़कर चौथे मकान पर लगे सीसीटीवी चेक किया तो सबसे पहले उसका यह झूठ पकड़ा गया कि प्रमोद जिस रास्ते से आना बता रहा है, वह उसके विपरीत रास्ते से आया है।
वहीं उसके दरवाजे के आगे या पीछे या सामने पिछले काफी देर से कोई पल्सर या तीन पल्सर सवार दिखाई नहीं दे रहे। इसके बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो प्रमोद ने घर में रखी रकम बरामद करा दी। बाद में स्वीकारा कि उसे अपनी नौकरी के लिए रुपयों का इंतजाम करना था।
हाल ही में गुड़गांव में उसने इंटरव्यू दिया था, जहां दलाल ने उससे रकम मांगी थी। इसी मंशा से उसने यह सूचना पुलिस को दी थी। शाम को सात बजे तस्वीर साफ होने पर एसपी सिटी ने प्रमोद के ही दरवाजे पर मीडिया को प्रमोद की मौजूदगी में पूरा वाकया बताया। एसपी सिटी के अनुसार प्रमोद के मामा को बुलाया जा रहा है। उनके आने पर आगे की कार्यवाही तय होगी।