फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पार करते समय बस ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

Fri, 29 Mar 2024 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सामान लाने के लिए दुकान पर जाने के लिए बुजुर्ग वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी हाथरस की तरफ से आ रही निजी बस ने उनको सड़क पार करते समय टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री निवास पुत्र राय सिंह गांव ऊंचागांव खादर थाना रामघाट जनपद बुलंदशहर ने थाना मडराक में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिताजी राय सिंह पवन जिंदल की आरा मशीन पर काम करते थे।

विज्ञापन


24 मार्च को सामान लाने के लिए दुकान पर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी शाम को लगभग 5 बजे हाथरस की तरफ से आ रही निजी बस ने उनको सड़क पार करते समय टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में खड़े एक व्यक्ति ने सूचना दी। उनको गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए। 25 मार्च सुबह राय सिंह की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें