फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से आ रहे युवक की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करती पत्नी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
- किसी ने शव को हाथ नहीं लगाया, फोन करने के बाद भी नहीं आई एंबुलेंस
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को सीएचसी तक पहुंचाया, 15 हजार में निजी गाड़ी कर ले गए परिवार वाले
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
शनिवार को नोएडा से सिद्धार्थ नगर के लिए निकले युवक की मोटरसाइकिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में युवक के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैल गई। शव के नजदीक कोई भी नहीं गया। परिवार वाले 15 हजार रुपये में निजी गाड़ी कर शव ले गए।
सिद्धार्थ नगर निवासी विनोद तिवारी (29) पुत्र राममिलन तिवारी परिवार व भाइयों के साथ नोएडा में रहकर काम कर रहे थे। उन्हें मुंह का कैंसर था, जिसका इलाज हुआ था। पूरे देश मेें लॉकडाउन होने के बाद पूरा परिवार तीन बाइकों से नोएडा से सिद्धार्थ नगर के लिए चला था। शनिवार को सुबह 10 बजे सिकंदराराऊ में बस स्टैंड के निकट आते ही विनोद अचानक गिर गए। और उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां इकट्ठे लोगों में अफवाह फैल गई कि युवक कोरोना संक्रमित था। इसके बाद कोई भी उसके शव के पास नहीं गया। इस दौरान लोगों ने एंबुलेंस को लगातार फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रवेश राणा को मृतक की पत्नी ने बताया कि इन्हें कैंसर था। यह बात कोतवाल ने लोगों को बताई। कोतवाल ने सिपाही की मदद से शव को उठा कर वाहन में रख सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर मृतक के भाई ने एसडीएम विजय शर्मा, सीओ डॉ. राजीव सिंह को बीमारी के विषय में पूरी जानकारी दी। यहां से 15 हजार रुपये में निजी वाहन कर शव को परिवार सिद्धार्थ नगर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें