फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरदौस नगर में युवक ने की खुदखुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिविल लाइंस के फिरदौस नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने फंदे पर लटककर खुदखुशी कर ली। परिवार वालों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिरदौस नगर में रहना वाला मो. शाह (26) पुत्र नादिर शाह आठ बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार वालों के मुताबिक कुछ दिनों से वह तनाव में था।
विज्ञापन

हालांकि तनाव किस बात का था, इसका किसी से कभी जिक्र नहीं किया। बृहस्पतिवार शाम को घर पर आने के बाद अपने कमरे में चला गया। वहां पर उसने फांसी लगा ली। परिवार वालों ने जब उसे आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कमरे में जाकर देखा तो शव लटका मिला। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के मुताबिक शव परिवार वालों को शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर सौंपा जाएगा। खुदखुशी के प्रयास जाने को लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें