मीट की दुकान के पास खडे बंजरगदल कार्यकर्ता व पुलिस।
- फोटो : samvad
नवरात्र में मीट की दुकान खुली होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के विरोध पर दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को हवालात में डाल दिया। छर्रा के रहने वाले बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अरविंद दिलेर और जिला संयोजक शांति प्रसाद, मंत्री विनय कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर दादों के गांव नगला भूड़ पर एक युवक मुर्गा ले जाते हुए दिखाई दिया, पीछा करते हुए वह लोग गंगीरी आए तो वह मुर्गा काट रहा था, हम लोगों को देखकर वह दुकान बंद कर भाग गया। पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हवालात में डाल दिया। एसआई ओमदत्त मिश्रा ने बताया कि मीट दुकानदार को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया है। अधिकारियों को अवगत करा दिया है कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।