फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अचानक ननिहाल पहुंचा युवक, पहले मौसेरी बहन को मारा, फिर अपने पेट में घोंप लिया चाकू

Mon, 31 May 2021 09:27 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन (हाथरस)

सार

मौसेरी बहन की चाकू से हत्या करने के बाद युवक ने खुद की भी ली जान। हाथरस के हसायन क्षेत्र के गांव सांकरपुर की घटना। दोपहर में ननिहाल पहुंचकर युवक ने दिया वारदात को अंजाम।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव सांकरपुर में एक युवक ने रविवार की दोपहर को ननिहाल में अपनी मौसेरी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के भी पेट में चाकू घोंप लिया। किशोरी की मौत के बाद घायल युवक काफी देर तक मौके पर तड़पता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक समेत आला पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके से नमूने लिए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

ग्राम लढ़ौटा सासनी निवासी वीरपाल की बेटी प्राची (16 वर्ष) अपनी मामी के बीमार होने के कारण सात दिन पहले सांकरपुर अपने मामा प्रमोद के घर आई थी। चार दिन पहले ही प्राची का मौसेरा भाई राजा (20 वर्ष) भी गांव सांकरपुर आ गया। रविवार को सुबह हरनाम शटरिंग का कार्य करने के लिए क्षेत्र के किसी गांव में चला गया। 
विज्ञापन


दूसरा मामा ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए चला गया। सुबह ही मामी ने राजा को सौ रुपये देकर विदा भी कर दिया था। मगर दोपहर को फिर राजा गांव सांकरपुर पहुंच गया और अपनी मौसेरी बहन प्राची को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इसके बाद राजा ने खुद को भी चाकू मार लिया। वहां खेल रहे बच्चों ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो उनकी चीखें निकल गईं। बच्चों की चीख सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल राजा को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता वीरपाल ने मृतक राजा के खिलाफ तहरीर दी है, जिसपर मुकदमा दर्ज हो गया।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि युवक ने अपनी मौसेरी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें