फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाइक चोरी का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिस प्रशासन में खलबली

Sat, 30 May 2020 04:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बाइक चोरी का एक आरोपी कोरोना जांच में पॉजिटिव निकला है। इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है। सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने कस्बा पुर्दिलनगर निवासी एक युवक को उसके दो अन्य साथियों सहित बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इसके बाद 26 मई को उन्हें अलीगढ़ जेल भेज दिया गया था। जेल जाने से पहले  उसकी कोरोना संबंधी जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। उक्त आरोपी अभी अलीगढ़ जेल में ही बंद है। 

शनिवार को जब पुलिस प्रशासन को यह पता चला कि जिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था वह कोरोना  पॉजिटिव है, तो यहां खलबली मच गई। उन पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की जा रही है ,जो उसके संपर्क में आए थे। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले आन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें