फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामू भांजा मार्केट 31 मई तक बंद

Sat, 30 May 2020 12:08 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
दूसरे दिन फिर बंद हुआ ामू भांजा बाजार। - फोटो : neeraj
विज्ञापन
अत्यधिक भीड़ भाड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने पर मामू भांजा बाजार को 31 मई तक शत प्रतिशत लॉकडाउन कर दिया गया है। यही नहीं मीरू मल की प्याऊ से अब्दुल करीम चौराहे तक का बाजार भी बंद करा दिया गया। 
विज्ञापन



लॉकडाउन के बाद से बंद चल रहे मामू भांजा मोबाइल बाजार को बृहस्पतिवार को खोला गया था। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के अनुपालन के लिए गत दिवस दाएं तरफ की दुकानें खोली गई थी। शुक्रवार को बाएं तरफ की दुकानें खुली, लेकिन वहां ग्राहकों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार हो गए। इसे देखते हुए प्रशासनिक अफसरों ने  31 मई तक बाजार बंद कराने के आदेश जारी कर दिए और बाजार के मुहाने पर बैरिकेडिंग करा दी।


यही नहीं प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद मीरूमल की प्याऊ से अब्दुल करीम चौराहे तक मात्र मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद करा दी गई। महावीर गंज और छिपैटी इलाके में सुबह 7 से 11 बजे तक तो दुकान खुलीं, लेकिन उसके बाद बंद कर दी गई।
विज्ञापन

 
एसोसिएशन को विश्वास में नहीं लिया: हेमंत 
मामू भांजा मार्केट में शुक्रवार को उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की  धज्जियों के लिए मामू भांजा इलेक्ट्रॉनिक एवं  इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन रेडियो मार्केट के महामंत्री हेमंत गर्ग ने प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मार्केट खोलने से पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों से राय नही ली गई। 
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने के कारण मामू भांजा मार्केट को 31 मई तक के लिए बंद कर दिया है। 
- राकेश मालपाणी, एडीएम सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें