फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पैसों के विवाद में मामा की चाकू मारकर हत्या, उपचार के दौरान मौत, सगी बहन-भांजे ने किया हमला

Fri, 17 Apr 2026 11:28 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाई का सगी बहन से 5000 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। भांजे ने मामा पर चाकू से हमला कर दिया। मामा गंभीर रूप से घायल हो गया मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मामा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में पैसों के लेनदेन को लेकर 16 अप्रैल देर रात सगे भाई-बहन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बहन व उसके बेटे ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह के अनुसार नगला पटवारी के शहंशाह बाद निवासी अख्तार 22 वर्ष पुत्र अबरार का उसकी सगी बहन से 5000 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में बहन और उसके बेटे ने अख्तार पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें