फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गले और पेट मे दर्द, शरीर मे ऐंठन... मामा-भांजे की तड़प-तड़प कर मौत; सबका यही सवाल, आखिर कैसे गई इनकी जान?

Thu, 31 Jul 2025 01:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना लोधा के गांव नंदपुर पला की है। यहां मामा-भांजे की पांच मिनट के अंतराल में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाने का भी समय नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलगीढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामा और भांजे की पांच मिनट के अंतराल में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। दोनों की मौत किस वजह से हुई यह भी सवाल बना हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

घटना लोधा के गांव नंदपुर पला की है। बताया जा रहा है कि मामा अलीम (34) और भांजा भांजा साकिब (7) दोनों रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। जैसे ही सुबह उनकी आंख खुली तो दोनों के गले और पेट में दर्द होने लगा, शरीर में ऐंठने होने लगी। असहनीय दर्द से दोनों चिल्लाने लगे। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। अस्पताल ले जाने का भी समय नहीं मिला।
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने से पहले ही मामा-भांजे की पांच मिनट के अंतराल में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सांप या किसी जहरीले कीड़े के काटने की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि ऐसे हो सकता है कि किसी जहरीले कीड़े या सांप ने उन्हें काट लिया हो। फिलहाल दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद मौत के कारण के बारे में पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें