मौके पर लोगों से जानकारी करता पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा के पुराने सोमना रोड स्थित तहसील में दीवार की नींव के नीचे एक नर कंकाल मिला है। कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दो पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया है। बुधवार को फॉरेंसिंक टीम जांच करने पहुंचेगी।
मंगलवार की सुबह कस्बा निवासी कलुआ दीवार के निकट लघुशंका करने गया था तभी अचानक उसकी नजर नींव में दबे नर कंकाल पर पड़ी। कलुआ के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ध्यान से देखा तो वहां हड्डी दिखी। लोगों ने उसकी खुदाई की तो नींव में नर कंकाल मिला।
इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कस्बा के लोगों का कहना है कि कंकाल संभवत: 75-100 वर्ष पुराना होने का अनुमान है। पहले यह स्थान टीले के शक्ल में था। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। और वहां दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। जांच के लिए फॉरेंसिंक टीम को सूचना दी है। बुधवार को टीम जांच करेगी।