फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं हो रही मक्का की खरीद

विज्ञापन
बरला में पंचायत करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत बरला स्थित शिव मंदिर परिसर में ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में किसान-मजदूरों की बदहाली पर विचार किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता अमर सिंह ने कहा मुख्यमंत्री ने 15 जून से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद शुरू करने की बात कही थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी मक्का की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। पोर्टल चालू नहीं होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं। जिले में डीएपी-यूरिया किसानों को नहीं मिल रहा है, जिससे धान रोपाई में बाधा आ रही है। आलू सस्ता होने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैंं और व्यापारी मौज उड़ा रहे हैं। पंचायत में पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह, संजीव कुमार सिंह, सूरजपाल सिंह, गुलाब सिंह, छतर सिंह, रीतेश कुमार, सुभाष चन्द्र गुप्ता, सीताराम सिंह आदि मौजूद रहे। शिवकुमार सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें