अब तक 99 मीट्रिक टन मक्का की खरीद हो चुकी है और निर्धारित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया जाएगा। वहीं, जिले में इस वर्ष करीब 77 हजार मीट्रिक टन मक्का उत्पादन हुआ है, जबकि सरकारी खरीद का लक्ष्य 700 मीट्रिक टन तय किया गया है।
अलीगढ़ जिले में मक्का की सरकारी खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन ने खरीद और सत्यापन प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक 1600 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 600 से अधिक का सत्यापन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी स्तर पर सत्यापन कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि किसानों की उपज का समय पर क्रय सुनिश्चित हो सके। जिले में हरदुआगंज, धनीपुर, गभाना, खैर, अतरौली और छर्रा मंडी सहित छह क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी मोनिका माहेश्वरी ने बताया कि अब तक 99 मीट्रिक टन मक्का की खरीद हो चुकी है और निर्धारित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया जाएगा। वहीं, जिले में इस वर्ष करीब 77 हजार मीट्रिक टन मक्का उत्पादन हुआ है, जबकि सरकारी खरीद का लक्ष्य 700 मीट्रिक टन तय किया गया है।
विज्ञापन
किसानों के हितों को देखते हुए खरीद लक्ष्य बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। प्रशासन का कहना है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।