फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आंधी-ओलावृष्टि से मक्का-बाजरा को नुकसान, 30 खंभे टूटे, बिजली हुई गुल

Thu, 11 Jun 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
आंधी से टूटे पेड़ व खंभे। संवाद
विज्ञापन
मंगलवार मध्यरात्रि से बुधवार की सुबह और शाम में आई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी मक्का-बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं अतरौली-गभाना क्षेत्र में 30 से अधिक बिजली के खंभे गिरने से बिजली भी गुल हुई, जो बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे पूरी तरह से सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 4:30 बजे आई तेज आंधी से अतरौली में रामघाट रोड पर पेड़ गिर गया जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। वहीं बिजली के खंभे टूटे जिससे करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही।


शाम करीब 4:30 बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, इससे खेतों में खड़ी मक्का और बाजरा की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई किसानों ने मक्का काटने के बाद सुखाने के लिए डाल रखी थी, जो बारिश और ओलावृष्टि में भीगने से खराब हुई है। किसान हरवीर सिंह, प्रताप सिंह, मानी चौधरी और हेमंत गुप्ता आदि ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



गभाना संवाददाता के अनुसार मंगलवार मध्यरात्रि आई आंधी से भरतरी गांव में बिजली के खंभे टूट गए। इससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। गांव सैमला में छह, लालपुर में सात खंभे टूटे। एक ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुआ।


गांव गोकुलपुर में तीन, पनिहावर, ग्वालरा, नगला बतीसा में दो-दो, गांव दौरऊ में तीन खंभे टूटे। गांव कौरह रुस्तम के बिजली घर में पांच खंभे टूटे। जेई भरतरी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ जगह बुधवार की सुबह जबकि कुछ जगहों पर बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी।

आंधी से टूटे पेड़ व खंभे। संवाद

आंधी से टूटे पेड़ व खंभे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें