मैथिल ब्राम्हण समाज द्वारा सामूहिक महायज्ञ में आहूति देते पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
सुरेंद्र नगर स्थित श्रीराम बैंक्वेट हॉल में रविवार को मैथिल ब्राह्मण महासभा ने श्री राम मंदिर निर्माण सहयोग के लिए सामूहिक महायज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में आहूतियां देते हुए आचार्य ने बताया कि यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वेदराम वेदार्थी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज प्रांत प्रचारक संघ डॉ. हरीश रौतेला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडलायुक्त मनोज शर्मा ने भी प्रतिभागिता की। संचालन मनोज शर्मा ने किया। यहां कोल विधायक अनिल पाराशर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रमोद शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने संस्कारों और इतिहास से अवगत कराया जाए। ताकि हिंदू समाज दोबारा से अपने गौरवशाली अतीत को फिर से दोहरा सके। यहां बच्चों से संस्कृत संबंधी सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्रीराम शर्मा आचार्य एवं डॉ. अरविंद ने भी संबोधन दिया। इस मौके पर मनोज नियका, राजेश मूर्ति वाले, डॉ. हरेंद्र गौर, नारायण दत्त शर्मा, सेवाराम शर्मा, जवाहरलालजी, बीएल शर्मा, गिरजाशंकर, जीएल उपाध्याय, डॉ. अतुल अरोरा, संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र पाराशर, हीरालाल शा ी आदि मौजूद रहे।