मो. कैफ एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 11वीं कक्षा का छात्र था। 1 मार्च दोपहर तीन बजे किसी दोस्त के बुलावे पर वह घर से निकल गया। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास यूनियन स्कूल के बाहर दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।
एएमयू के 11वीं के छात्र मो.कैफ की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का दावा किया है। 4 मार्च को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। अब पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के धौर्रामाफी अलीनगर के एएमयू कर्मी मो. नईम के दो बेटों में बड़ा बेटा मो. कैफ एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 11वीं कक्षा का छात्र था। 1 मार्च दोपहर तीन बजे किसी दोस्त के बुलावे पर वह घर से निकल गया। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास यूनियन स्कूल के बाहर दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।
पुलिस की जांच व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ हुआ कि उसमें दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इस आधार पर आरोपी चिह्नित किए गए। इसी में गुलजार नगर जमालपुर निवासी अयान आबिद उर्फ प्रिंस को 2 मार्च देर रात पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपने पांच अन्य साथियों के नाम पते व उनकी संभावित लोकेशन भी बताई।
विज्ञापन
पुलिस ने अयान की निशानदेही पर किले के पास झाड़ियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद करने का भी दावा किया है। सीओ सिविल लाइंस अभय पांडे ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं, जल्द पकड़ा जाएगा।