फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को सादगी के साथ मनाई जाएगी महावीर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार भी रविवार को जैन समाज सादगी के साथ महावीर जयंती मनाएगा। मुख्य मंदिर में अभिषेक तथा अन्य कार्यक्रम के लिए सिर्फ पांच लोगों को अनुमति दी जाएगी। जबकि समाज के लोगों को घर में रहकर जैन ध्वजा फहराने और दीपक जलाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जैन समाज के लोग महावीर जयंती के दिन सुबह प्रभात फेरी, नौ बजे से पालकी यात्रा और दोपहर तीन बजे से रथ का मेला बैंड बाजों के साथ निकालते थे। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल की तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम रद्द रहेगा।
इतना ही नहीं, श्री पार्शवनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत मंदिर प्रबंध कमेटी ने मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में समाज के लोगों का प्रवेश रद्द कर दिया है। लोगों को अपने घर में रहकर जैन ध्वज फहराने और शाम को दीपक जलाने का आह्वान किया है। समाज के लोगों को सलाह दी गई है कि घर में रहकर ही भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाए और कोरोना संक्रमण से बच कर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें