फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाते बसपाई। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के सारसौल स्थित आवास कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि सामाजिक भेदभाव व कुरीतियों को खत्म करने के लिए महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने जो अभियान चलाया था, उसे आज तक बसपा आगे बढ़ा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा की अलख महात्मा फुले ने ही जगाई थी, जिससे आज महिलाएं कदम से कदम मिला कर चल रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य, अशोक सिंह एडवोकेट, विजेंद्र सिंह विक्रम, सुरेश गौतम, हरजीत सिंह, अशोक प्रजापति, जय सिंह सुमन, राजवीर सिंह, साहब सिंह, शहर अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, शेर सिंह, प्रेमपाल लोधी, बाबू खेम सिंह आदि उपस्थित रहे।
सपा शिक्षक सभा उप्र कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि ज्योतिबा राव फुले समाज सुधारक थे। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां जिलाध्यक्ष गौरव सैनी, डॉ. चेतन सैनी, दीवान सैनी, बंटू सैनी, अमित सैनी, धर्मेंद्र सैनी, राहुल सैनी, संजू मालीवाल, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। राजेश्वरी एजुकेशन सेवा संस्थान ने ज्योतिबा फुले का भावपूर्ण स्मरण किया गया। यहां प्रबंधक इंजी. स्वप्निल डागुर, अध्यक्ष रामरंजन सिंह, डॉ. अंशु सिंह, राम सहाय, उज्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें