फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, किया महाश्राद्ध तर्पण

Thu, 18 Sep 2025 03:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने उनके मोक्ष की कामना की। कोल विधायक अनिल पाराशर ने दिवंगत सनातनी योद्धाओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
महाश्राद्ध तर्पण - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वावधान में 17 सितंबर को मां बंगलामुखी मंदिर बीदास कंपाउंड नाैरंगाबाद पर महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती के सानिध्य में पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए तर्पण महाश्राद्ध का आयोजन हुआ। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने उनके मोक्ष की कामना की। कोल विधायक अनिल पाराशर ने दिवंगत सनातनी योद्धाओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि पितरों का तर्पण सनातन की एक बहुत ही पवित्र परंपरा है। महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने बताया कि अयोध्या में मारे गए कारसेवकों को श्रद्धांजलि देकर उनके मोक्ष की कामना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पांडेय ने बताया कि देश में अब तक लाखों वीर योद्धाओं ने सनातन धर्म को बचाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया है। मौके पर विभाग संघचालक राजकुमार, विभाग कार्यवाह योगेश, महानगर संघचालक अजय सराफ, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें