फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : शहर सात सेक्टर में बांटा, मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शहर में कांवड़ियों के प्रवेश और जगह-जगह होने वाले आयोजनों के क्रम में शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों के पास मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने मजिस्ट्रेट ड्यूटी के संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

प्रत्येक सेक्टर में एक प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती बतौर मजिस्ट्रेट की है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह की ओर से एक-एक पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है। जयगंज, सब्जीमंडी, देहली गेट, मदारगेट, रसलगंज, जमालपुर, रामघाट रोड को सेक्टर में तब्दील किया गया है। अचलेश्वर मंदिर और खेरेश्वेर मंदिर पर भी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती रहेगी।
यह व्यवस्था 10 मार्च सुबह आठ बजे से 11 मार्च की रात तक लागू रहेगी। पुलिस-प्रशासन को आशंका है कि खुराफाती माहौल को खराब करने की साजिश कर सकते हैं। ऐसे में एलआईयू को अलर्ट किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं। डीएम-एसएसपी स्तर से आदेश है कि किसी भी प्रकार से माहौल खराब करने वालों को बख्शा न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें