फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर के महंत का कोरोना से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरंगाबाद स्थित प्रसिद्ध नौदेवी मंदिर के महंत छोटू महाराज का कोरोना संक्रमण से मंगलवार शाम साढ़े सात बजे निधन हो गया। छोटू महाराज ने वरुण अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के दौरान सेवा में लगे नीरज ने बताया कि पांच-छह मई में टाइफाइड और मलेरिया होने पर महाराज को वरुण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली है। छोटू महाराज के निधन से हरिद्वार के उदासीन अखाड़े में शोक की लहर दौड़ गई। संभवत: सुबह अंतिम संस्कार कराया जाएगा। बता दें कि छोटू महाराज तकरीबन 17-18 सालों से यहां नौ देवी मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।। सादगी और दिलदार छोटू महाराज के निधन से उनके शुभचिंतकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। छोटू महाराज प्रयागराज के चंदई गांव के मूल निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें