फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तेरी उल्टी गिनती चालू, दो दिन में मरवा देंगे', महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती को पाकिस्तान के नंबर से धमकी

Fri, 18 Jul 2025 11:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती के अनुसार उनके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल उठाते ही एक व्यक्ति तेज आवाज में बोला कि तेरी उल्टी गिनती चालू है। दो दिन में मरवा देंगे।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा भारती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती ( डॉक्टर पूजा शकुन पांडेय ) को शुक्रवार शाम अंजान फोन नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। फोन कॉल उठाते ही कहा गया कि तेरी उल्टी गिनती चालू है। दो दिन में मरवा देंगे। यह नंबर पाकिस्तान का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टर अन्नपूर्णां भारती महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के अलावा अपने कई विवादित बयानों को लेकर खासी चर्चा में रह चुकी हैं। इस मामले में थाना गांधीपार्क में पहुंचकर तहरीर दी गई है। पुलिस इस मामले में सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाले फोन नंबर की जांच करने में जुट गई है। हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती के अनुसार उन्हें शाम 06:05 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल उठाते ही एक व्यक्ति तेज आवाज में बोला कि तेरी उल्टी गिनती चालू है। दो दिन में मरवा देंगे। इतना सुनते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने दहशत में फोन नंबर को ब्लॉक करने के साथ ही मोबाइल फोन को भी बंद कर दिया। 

डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती ने बताया कि उन्हें पहले भी कई बार तमाम अंजान मोबाइल फोन नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जाती रही है। हालांकि, इन सभी मामलों में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन आज तक पुलिस उन्हें धमकी देने वालों का पता नहीं लगा सकी है। उन्होंने अपनी जान को खतरा देखते हुए थाना गांधीपार्क में तहरीर दी है। इसके अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती को व्हाटसएप कॉल के जरिए अंजान नंबर से धमकी देने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाले नंबर की जांच कराई जा रही है। -मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में आफत बनी बारिश: निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर गिरी, नौ साल की बच्ची की मौत; चार घायल; देखें Video
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें