फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर को आतंकवादियों का अड्डा बताने पर भड़के भाजपाई, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग...
विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर को आतंकवादियों का अड्डा बताने पर भड़के भाजपाई, मुकदमा दर्ज
सबहेड...
बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के एफबी पोस्ट के खिलाफ कई नेताओं ने दी थाने में तहरीर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को लेकर बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के बयान के बाद शहर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने सद्दाम हुसैन को आड़े हाथ लिया है। थाना क्वार्सी, थाना गांधी पार्क, देहलीगेट, सासनी गेट, गांधी पार्क एवं थाना हरदुआगंज आदि में तहरीर देकर सद्दाम हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। सद्दाम हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट की थी कि महाकालेश्वर मंदिर आतंकवादियों का अड्डा है। इस मामले में क्वार्सी थाने में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने थाना क्वार्सी में बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि कमेंट आने के बाद फेसबुक से पोस्ट को हटा दिया गया है। मुकेश ने कहा कि सद्दाम हुसैन की पोस्ट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एएमयू के छात्र नेता अजय सिंह द्वारा थाना हरदुआगंज में तहरीर देकर सद्दाम हुसैन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा महावीरगंज मंडल की ओर से बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन के खिलाफ थाना देहलीगेट में तहरीर दी गई है। नेताओं का कहना है कि इससे हिंदुओं की भावना आहत हुई हैं। धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई है। सद्दाम के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। महामंत्री संजीव बहजोई, संजय माहौर, डॉ. गौरी आर्य, मनोज वार्ष्णेय, हर्ष वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। पूर्व महापौर शकुंतला भारती एवं छात्र नेता हर्षद हिंदू ने थाना देहलीगेट में तहरीर दी है। ब्रजेश कंटक, विशाल देशभक्त, सोनू कुमार, गौरांग तिवारी आदि मौजूद थे। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राहुल चेतन ने थाना गांधी पार्क में सद्दाम हुसैन की शिकायत की है। राहुल चेतन ने कहा कि बसपा नेता अलीगढ़ को आग में झोंकना चाहते हैं। अजय गुप्ता ने कहा कि सद्दाम हुसैन शहर के माहौल को खराब करना चाहते हैं। शिवम शर्मा, राहुल वाल्मीकि, विपिन, अज्जू कुमार आदि मौजूद थे। विशाल देशभक्त ने ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस से सद्दाम हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हिंदू जागरण मंच द्वारा थाना सासनीगेट में सद्दाम हुसैन के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, आदित्य मुखिया, प्रशांत उपाध्याय, तरुण उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---
-भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की तहरीर पर बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन की पोस्ट को लेकर थाने में आईटी एक्ट व भावनाएं भड़काने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-छोटेलाल, इंस्पेक्टर क्वार्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें