फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार की तरह फिर महादान, कल शिविर में होगा रक्तदान

सार

इसमें रक्तदान के साथ साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा।जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा ने बताया कि किसी के एक यूनिट रक्त से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। ये भी हैं सहयोगी - विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, क्षत्रिय महासभा, ज्ञान महाविद्यालय, उड़ान सोसाइटी, हेल्प यू सोसाइटी, सत्यमन मानव सेवा संस्थान गभाना, हैंड फॉर हेल्प, यूपी डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन, सावन कृपाल रुहानी मिशन, डेरा सच्चा सौदा, मानवता का कल्पवृक्ष जट्टारी, अग्रवाल युवा संगठन, उम्मीद सामाजिक संस्था, दुर्बल वर्ग उत्थान समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा मलखान सिंह जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से हर बार की तरह फिर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। एक अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस पर इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के सभागार में किया जाएगा। इसमें रक्तदान के साथ साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा ने बताया कि किसी के एक यूनिट रक्त से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के चार अलग अलग हिस्से किए जाते हैं। इसके अलावा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र तक तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है।
इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि शरीर की रक्त के उत्पादन की प्रक्रिया और तेज होती है। शरीर में स्वस्थ रक्त बनता है। बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

ये भी हैं सहयोगी
- विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, क्षत्रिय महासभा, ज्ञान महाविद्यालय, उड़ान सोसाइटी, हेल्प यू सोसाइटी, सत्यमन मानव सेवा संस्थान गभाना, हैंड फॉर हेल्प, यूपी डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन, सावन कृपाल रुहानी मिशन, डेरा सच्चा सौदा, मानवता का कल्पवृक्ष जट्टारी, अग्रवाल युवा संगठन, उम्मीद सामाजिक संस्था, दुर्बल वर्ग उत्थान समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें