फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेल में विचाराधीन बंदी के मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 18 अप्रैल तक मांगे बयान

Sun, 12 Apr 2026 05:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेल में बंदी की मौत हो गई थी। मामले में मजिस्ट्रियल जांच इगलास के एसडीएम पारितोष मिश्रा को सोंपी गई है। प्रशासन ने चिकित्सकीय अभिलेख, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जेल अभिलेख व संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के बयान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी पारितोष मिश्रा - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला कारागार में 12 फरवरी को 38 वर्षीय विचाराधीन बंदी पुष्पेन्द्र की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। डीएम संजीव रंजन ने एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा को जांच अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन


एसडीएम पारितोष ने मामले से जुड़े सभी लोगों से 18 अप्रैल तक प्रातः 10 से सायं 5 बजे के बीच बयान एवं साक्ष्य देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने चिकित्सकीय अभिलेख, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जेल अभिलेख व संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के बयान देने के निर्देश दिए हैं। मृतक के परिजनों को भी बयान के लिए सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें