क्षेत्र के गांव नगला पूरणमल में शनिवार शाम एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण गृह क्लेश बताया गया है। गांव के राजा (32) ने शनिवार देर शाम अपने घर पर फंदे पर झूलकर जान दे दी। गांव के लोगों ने बताया कि राजा शराब पीने का आदी था। पिता ने कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। इसी बात पर शनिवार को कहासुनी के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। राजा ने पत्नी दो बच्चों को बिलखता हुआ छोड़ा है।