फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मडराक के 40 से ज्यादा गांवोें की 24 घंटे से बिजली गुल, दो-तीन जगह हुआ फाल्ट

Thu, 24 Aug 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मंगलवार की सुबह से ही बिजली गुल थी, जो बुधवार की शाम तक नहीं आई। बताते हैं कि मंगलवार से हो रही बारिश के चलते लाइन में फाल्ट आए। इन फाल्ट को दूर नहीं किया गया। इससे मडराक, नोहटी व पड़ियावली सहित 40 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
बिजली संकट प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मडराक के तीन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 40 से अधिक गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से आई तकनीकी खराबी दूर नहीं हो पा रही है। देर शाम उपखंड अधिकारी ने रात तक बिजली की आपूर्ति सुचारू होने की बात कही थी।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही बिजली गुल थी, जो बुधवार की शाम तक नहीं आई। बताते हैं कि मंगलवार से हो रही बारिश के चलते लाइन में फाल्ट आए। इन फाल्ट को दूर नहीं किया गया। इससे मडराक, नोहटी व पड़ियावली सहित 40 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई। इन गांवों के निवासियों को बिजली गुल होने से पानी सहित मोबाइल, ई रिक्शों की चार्जिंग आदि की समस्या भी बनी हुई है। मडराक निवासी सुरजीत शर्मा के अनुसार मंगलवार की सुबह से बिजली की समस्या बनी रहने से पीने का पानी तक घर पर नहीं बचा है। हैंडपंप खराब हैं, जिससे दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

उप खंड अधिकारी का कहना है कि बारिश की वजह से लाइन में दो-तीन जगह फाल्ट हुआ है। इसकी वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। मंगलवार की रात तक फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें