फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खिड़की से झांकने से रोकने पर वार्डन से अभद्रता

Thu, 24 Aug 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुजानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुछ छात्राओं के मोबाइल पर पाबंदी लगाने तथा उन्हें खिड़की से बाहर ताक-झांक करने से रोकने पर एक छात्रा व उसकी मां ने वार्डन से गाली-गलौज कर अभद्रता करते हुए हंगामा काटा। मामले की शिकायत वार्डन सुमनलता ने कोतवाली में कर कार्रवाई की मांग की है। मामले का वीडियो भी वायरल है।
विज्ञापन




वहीं दूसरी ओर कुछ छात्राओं ने वार्डन पर झाडू-पोछा लगवाने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वार्डन सुमनलता के अनुसार स्कूल में सड़क की तरफ एक खिड़की टूटी है। पिछले माह से कुछ छात्राएं उस खिड़की से बाहर ताक-झांक कर रही थीं। इससे कुछ बाहरी लड़के बाहर जमा हो जाते थे।


छात्राओं को ऐसा ना करने की हिदायत दी गई लेकिन वह नहीं मान रही थीं। कुछ दिन पहले देर रात एक छात्रा को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा गया। उसकी सूचना छात्रा के परिवार वालों को बुलाकर दी गई थी। मोबाइल भी परिजनों को दे दिया गया। 19 अगस्त की दोपहर डेढ़ बजे छात्राएं फिर खिड़की पर खड़ीं थीं। वहां से हटने के लिए कहने पर एक छात्रा ने अभद्रता की। अपनी मां को बुलाकर हाथापाई तक की।
विज्ञापन




वहीं तीन छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ एसडीएम से मिलीं तथा वार्डन पर झाड़ू-पाेछा लगवाने की शिकायत की। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। प्रभारी वार्डन कुसुमलता का कहना है कि उत्पीड़न के आरोप बेबुनियाद हैं। किसी भी जांच के लिए वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें