गांव मझोला में स्कूल चलो अभियान रैली निकालते विद्यार्थी।
- फोटो : samvad
गांव मझोला के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजू शर्मा ने ग्राम प्रधान व शिक्षकों के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों का नामांकन कर उन्हें नियमित स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर शिक्षिका मीनू गौतम, ग्राम प्रधान डॉ. चंद्रभान कुशवाहा, रानी, गुजंन, राधा आदि मौजूद रहीं। संवाद