वार्ष्णेय पहल संस्था की ओर से शनिवार को डांडिया महोत्सव में सभी ने जमकर धमाल मचाया। जीटी रोड स्थित फार्म हाउस में मां सरस्वती एवं श्री अक्रूर महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
संगठन के संस्थापक विष्णु कुमार बंटी, अध्यक्ष अमित गुप्ता कोनार्क, महामंत्री अतुल राजाजी व कोषाध्यक्ष अमित छोटू ने दीप प्रज्ज्वलित किया। गायिका कनिष्का चौहान ने सुरों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायिका नलिनी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इसी के साथ लोग नाचने और झूमने को मजबूर हो गए।
कार्यक्रम में आकाश गुप्ता भैयाजी, सौरभ वार्ष्णेय (आरजी कॉलेज), धनंजय वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय धर्मकांटा, सुमित गुप्ता, हर्ष वार्ष्णेय, कुनाल वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय, अमित बालाजी, शोहित वार्ष्णेय, राहुल घी, गौरव सीमेंट, यतेंद्र वार्ष्णेय, राहुल क्लासिक, गौरव काका, कौशल बजाज, रोहित पीतल आदि का सहयोग रहा।