फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विद्यालय के सामने नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन, छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दादों में विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बिजौली रोड स्थित एक निजी विद्यालय के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार काफी नीचे लटक रहे हैं। तारों की स्थिति को लेकर हादसे की आशंका जताते हुए सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के मुख्य हिस्से के सामने हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी रास्ते से होकर विद्यालय आते-जाते हैं। तेज हवा, बारिश या किसी अन्य कारण से यदि जर्जर तार टूटकर नीचे गिरते हैं तो कोई हादसा हो सकता है। विद्यार्थियों का कहना है कि विद्युत निगम को किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय सिंह यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त कराने के लिए सोमवार को ही दादों विद्युत उपकेंद्र पर लिखित शिकायत दी गई है। अधिशासी अभियांत देहात उमेशचंद जैन ने बताया है कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जर्जर लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें