फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी: मजहब की दीवार को मोहब्बत के सामने ढहाया, बिना धर्म बदले की युवक और युवती ने शादी

Tue, 10 Nov 2020 12:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक युवक और नोएडा की एक युवती के सिर पर प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि दोनों ने धर्म की दीवार को ढहाते हुए शादी कर ली। परिवार वालों ने ऐतराज जताया तो लड़का और लड़की ने साफ कर दिया कि कोई भी अपना धर्म नहीं बदलेगा। 
विज्ञापन


दोनों एक दूसरे के धर्म का सम्मान करेंगे। नोएडा की एक युवती तीन साल पहले अलीगढ़ के एक कालेज से स्नातक की पढ़ाई करने आई थी। यहां उसकी मुलाकात सराय रहमान के रहने वाले समुदाय विशेष के युवक से हो गई। 

दोनों की मुलाकात दोस्ती और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। लॉकडाउन के दौरान दोनों ने शादी कर ली। शादी की बात युवक के पिता को पता लगी तो उन्होंने दोनों को अलग कर दिया। इसकी शिकायत लड़की ने वूमन प्रोटेक्शन सेल में की। 
विज्ञापन


वूमन प्रोटेक्शन सेल की ओर से दोनों की काउंसलिंग की गई। यहां दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाते हुए साफ किया वह परिवार वालों के दवाब में आकर अपना धर्म किसी के लिए बदलेंगे। दोनों एक दूसरे के धर्म का सम्मान करेंगे। 
विज्ञापन


सेल की इंचार्ज स्मृति गौतम ने बताया कि लड़का और लड़की पक्ष में समझौता हो गया है। दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें