फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: रंगभरनी एकादशी पर खूब उड़ा रंग और अबीर-गुलाल, खेली गई लठामार होली

Tue, 11 Mar 2025 12:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एकादशी पर महिलाओं ने उपवास रखा। आंवले की डाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। पुराना शहर अबीर-गुलाल से सराबोर हो उठा। हुरियारों ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन
शोभायात्रा में गुलाल उड़ाते भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगभरनी एकादशी पर शहर भर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। अलीगढ़ में जयगंज के मुरली मनोहर मंदिर में शाम चार बजे से ठाकुर जी की पूजा अराधना के बाद भक्तों ने उन पर अबीर और गुलाल अर्पित किया। बच्चों से लेकर महिलाएं, पुरुष और युवा रंगों से सराबोर रहे। कई जगहों से शोभायात्रा व डोले निकाले गए। लठामार होली में हुरियारों पर खूब लठ बरसे।

विज्ञापन


एकादशी पर 10 मार्च को महिलाओं ने उपवास रखा। आंवले की डाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। पुराना शहर अबीर-गुलाल से सराबोर हो उठा। हुरियारों ने जमकर होली खेली। भक्तों ने ठाकुर जी को रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। ठंडाई का प्रसाद भी बांटा गया।

श्री द्वारिकाधीश मंदिर में सजाया फूल बंगला
जयगंज में श्री द्वारिकाधीश मंदिर में फूल बंगला सजाकर ठाकुर जी का पूजन हुआ। पुजारी ने अबीर-गुलाल लगाया। इसके बाद आसमान में अबीर-गुलाल उड़ना शुरू हो गया। जयगंज स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा में महाकाल बाबा, अघोरी बाबा की झांकियां शामिल रहीं। आयोजन में कन्हैया वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, रजत यादव, विशाल वार्ष्णेय, शिवम गुप्ता, राहुल पंडित, तनुज गुप्ता, विनोद वार्ष्णेय आदि थे।

विज्ञापन
Trending Videos

श्री गिलहराज मंदिर में एकादशी उत्सव मनाया

अचलताल स्थित श्री गिलहराज मंदिर में एकादशी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महंत योगी कौशलनाथ ने पूजन किया। इसके बाद निशान यात्रा आगरा रोड स्थित बाबा नीम करोली धाम से सासनी गेट चौराह, हाथरस अड्डा होकर मंदिर पर समाप्त हुई। आयोजन में लोकेश गोयल, मोहित, विक्रांत वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, पराग वार्ष्णेय आदि रहे।

श्री गणेश मंदिर में उड़ाया गुलाल
श्री गणेश मंदिर में महंत विनयनाथ ने गुलाल उड़ाया। जीटी रोड स्थित कृष्णा धाम में भी रंग खेला गया। महाकालेश्वर मंदिर धनियाबाड़ा, कनवरीगंज से राधे-राधे प्रभात फेरी एवं रंग भरनी एकादशी पर शोभायात्रा निकाली गई। यहां पूर्व मेयर शकुंतला भारती, संयोजक अरुण आचार्य, लक्ष्मीराज सिंह, दीपेंद्र गुप्ता, प्रमोद बॉबी, उमेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

श्री वार्ष्णेय मंदिर में भी खेली गई लठामार होली
श्री वार्ष्णेय मंदिर में लठामार होली खेली गई। गोपियों के परिधान में महिलाएं थीं तो ग्वाल-बाल के परिधान में पुरुष नजर आ रहे थे। पुरुषों ने ज्यों ही गुलाल डाला महिलाएं लठ लेकर भिड़ गईं। यहां महंत मनोज मिश्रा, शहर विधायक मुक्ता राजा, राधेश्याम गुप्ता, एलडी वार्ष्णेय, पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, दुर्गेश वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, धीरेन्द्र गुप्ता, यतेंद्र वाई के, अनूप गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री मुरली मनोहर महाराज मंदिर ने निकली शोभायात्रा

श्री मुरली मनोहर महाराज मंदिर जयगंज से महंत सतीश वशिष्ठ के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। ठाकुर जी की रंगपाशी सौरभ शास्त्री व उज्जैन से पधारे आचार्य दिवाकर ने की। चौकी पूजन मनोज शैली व प्रतिमा सिंह ने किया। सिंहासन का पूजन मनोज गुप्ता व विनय अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि हितेंद्र उपाध्याय व सुभाष सीरा ने किया।

शोभायात्रा में वृंदावन से द्वारकाधीश, लक्ष्मीनारायण, रंगेश्वर महादेव के सिंहासन के साथ राधा-कृष्ण, शंकर, राम परिवार की भव्य झांकी शामिल रहीं। मेला संयोजक मनोज यादव, अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, महामंत्री डॉ. रजत सक्सेना, धर्मेंद्र अग्रवाल, श्रीजी पुरोहित, नृत्य किशोर, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

अचलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ होली महोत्सव
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में जन दर्पण सामाजिक संस्था व अचलेश्वर सेवा समिति की ओर से लठामार होली महोत्सव आयोजित हुआ। भक्त फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर, आज बिरज में होली रे रसिया, होली खेलन आयो श्याम होली गीत गूंजते रहे। मौके पर महासचिव अनिल बजाज, अतुल राजा, अरुण, दिनेश, नरेंद्र गौतम, जीतू, महेश, आकाश, लोकेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें