फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चार माह बाद जागेंगे भगवान विष्णु, आज से बजेंगी शहनाइयां

विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पर पूजन के लिए गन्ना खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को घर-आंगन भगवान विष्णु के जागने के उत्सव से गुलजार होंगे। घरों में उठो देव, बैठो देव जैसे पारंपरिक लोकगीत गूंजेंगे। मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन होगा और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन तुलसी और शालिग्राम के विवाह की परंपरा भी निभाई जाएगी।
शहर में गूंजेगी शहनाई
देवउठनी एकादशी पर शहर में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होंगे। होटल, मैरिज होम और धर्मशालाएं पहले से ही बुक हो चुके हैं।
शहर में रामघाट रोड, आगरा रोड, धनीपुर रोड और जीटी रोड पर सबसे अधिक विवाह स्थल हैं। इन मार्गों पर स्थित होटल और बड़े मैरिज होम में आयोजन होने से शाम के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। रामघाट रोड पर दुबे के पड़ाव पुल से क्वार्सी चौराहे तक और धनीपुर मंडी से एटा चुंगी होते हुए क्वार्सी बाईपास तक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
बृहस्पतिवार को बाजारों में रौनक रही। लोगों ने पूजा-अर्चना के लिए गन्ना, शकरकंद, सिंघाड़े और मूंगफली की खरीदारी की। घरों और मंदिरों में विशेष पूजन की तैयारियां की गईं।
तुलसी और शालिग्राम का कराया जाएगा विवाह
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान एकादशी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी अवसर पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

शरद ऋतु में विवाह के 36 शुभ मुहूर्त
शरद ऋतु में इस बार विवाह के कुल 36 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें तीन अनबूझे मुहूर्त शामिल हैं। इनमें 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी, 11 फरवरी को बसंत पंचमी और 10 मार्च को फुलेरा दूज शामिल हैं।
नवंबर में 20, 21, 24, 25 और 26 तारीख समेत पांच विवाह मुहूर्त हैं। दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 11, 12 और 13 तारीख समेत सात शुभ मुहूर्त रहेंगे। जनवरी में 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30 और 31 तारीख समेत दस मुहूर्त हैं। फरवरी में 10, 12, 15, 16, 20, 21, 27 और 28 तारीख समेत आठ शुभ मुहूर्त रहेंगे। वहीं मार्च में 1, 2, 10, 11, 12 और 14 तारीख समेत छह विवाह मुहूर्त उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें