फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा शोरूम में लूट: इंस्पेक्टर निलंबित, एडीजी घटनास्थल पर पहुंचे

विज्ञापन
सारसौल स्थित ज्वैलर्स शोरूम में निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी अजय आनंद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी थानाक्षेत्र में सारसौल चौराहे से सटे खैर रोड बाईपास पर शुक्रवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हुई 35 लाख की लूट के खुलासे को लेकर पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। एसएसपी ने पुलिस पेट्रोलिंग में लापरवाही को लेकर इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र दुबे की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं शनिवार को एडीजी जोन अजय आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में बारीकी से जानकारी की। इस दौरान मीडिया को बताया कि दो बदमाशों की शिनाख्त हो गई है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से बराई सासनी गेट निवासी सुंदर वर्मा के खैर बाईपास स्थित सुंदर ज्वेलर्स शोरूम पर शुक्रवार दोपहर लूट की वारदात हुई है। जिसके विषय में सुंदर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 35 लाख के जेवरात लूट ले जाने का मुकदमा बन्नादेवी में दर्ज कराया है। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसी घटनास्थल का जायजा लेने दोपहर में एडीजी जोन अजय आनंद यहां आए। उनके साथ एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी अभिषेक, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद आदि मौजूद रहे।
मौके पर पीड़ित ने उन्हें बताया कि चार साल पहले भी इसी तरह की वारदात हुई थी, जिसका माल आज तक बरामद नहीं हुआ। इस पर एडीजी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बार ऐसा नहीं होगा। यहां के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक में अब तक के कामकाज की समीक्षा व प्लानिंग पर टिप्स भी दिए गए। मीडिया से बातचीत में एडीजी ने इतना ही कहा कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। पुराने घटनाक्रम को भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

-दो बदमाशों की शिनाख्त लगभग हो गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हर संभव प्रयास है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाए। खुलासे के बाद अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें