फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मोदी सुपर-30 टीम के सदस्य रहे लोकेश शर्मा सपा में शामिल, अखिलेश ने बनाया सपा प्रवक्ता

Sat, 27 Aug 2022 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चुने गए प्रो. लोकेश शर्मा लंबे समय से युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय होने के लिए विश्वविद्यालयों और अन्य प्लेटफार्म पर सेमिनार के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करते प्रो. लोकेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सुपर-30 टीम के सदस्य रहे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र प्रो. लोकेश शर्मा सपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि बृहस्पतिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता पैनल की घोषणा की है, जिसमें प्रो. अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, अनुराग भदौरिया, सुनील सिंह साजन, उदयवीर सिंह, मनोज पांडे, पवन पांडे, जूही सिंह सहित अलीगढ़ से प्रो. लोकेश शर्मा को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चुने गए प्रो. लोकेश शर्मा लंबे समय से युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय होने के लिए विश्वविद्यालयों और अन्य प्लेटफार्म पर सेमिनार के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। इगलास के गांव सीतापुर में प्रधानी के दौरान विकास कराकर प्रो. लोकेश शर्मा ने कई सम्मान हासिल किए। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके प्रो. शर्मा राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर हैं और आईएएस, पीसीएस के छात्रों को राजनीति विज्ञान का प्रशिक्षण देते हैं।

साथ ही भाजपा की मोदी सुपर 30 टीम कही जाने वाली रामभाऊ म्हाल्गी प्रबोधिनी मुंबई से भी जुड़े रहे हैं। प्रो. लोकेश को उत्तर प्रदेश रत्न अवॉर्ड के साथ-साथ इंडियन बुक रिकॉर्ड होल्डर, इमर्जिंग यंग पॉलिटिशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। प्रो. लोकेश शर्मा ने उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व की आशाओं पर खरा उतर कर राष्ट्र सेवा की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें