फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हिरासत में, बोले-लोकतंत्र की आवाज नहीं दबेगी

Sat, 10 Oct 2026 12:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग से जनता के सवालों का जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह जंतर-मंतर प्रदर्शन करते, उठाती पुलिस - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने 9 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग से जनता के सवालों का जवाब देने को कहा। सुनील सिंह ने जोर दिया कि लोकतंत्र की आवाज को हिरासत में लेकर दबाया नहीं जा सकता।

इस प्रदर्शन में लोकदल के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूं शामिल थे। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप हुड्डा भी मौजूद थे। संदीप तोमर, अमित उपाध्याय, मुनेश बघेल, हरेंद्र ठाकुर, रविंद्र सिंह पाली, कमिट उज्जवल, शिवकुमार उपाध्याय और वीरेंद्र सिंह प्रधान भी वहां थे। इनके साथ सैकड़ों किसान और लोकदल कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें