जिला न्यायालय के पारिवारिक न्यायालयों में रविवार को वृहद लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें 55 मामले आपसी सुलह समझौते के लिए चयनित हुए थे। इसमें 40 मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के साथ हुआ। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुरेंद्र सिंह, पूर्णकालीन सचिव तूलिका बंधु एवं प्राधिकरण स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान लंबित एवं वैवाहिक प्रकृति के 55 मामले चयन किए गए थे, जिसमें 40 में समझौता कराया गया। समझौते के बाद कई परिवारों में घर गृहस्थी की खुशियां फिर से लौट आई हैं। प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ने दस मामलों में फैसला कराया। इसी तरह से अजय कृष्ण प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या (1) में पांच, प्रमोद कुमार अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या (1) ने 16 मामले, सुयश कुमार श्रीवास्तव अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या (3) ने पांच मामले, राजेश नारायण मणि त्रिपाठी अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या (4) द्वारा चार मामलों की सुनवाई की गई है। इस आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ कर्मी सोहन लाल, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, ऋषि कुमार, राहुल कुमार, वीरेंद्र स्वरूप माथुर आदि का विशेष सहयोग रहा।