फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ताला व्यापारी ने कर्ज के चलते की आत्महत्या, व्यापार में घाटे के चलते हो गया था कर्ज

Fri, 24 May 2024 12:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिजनों के अनुसार मोहसिन पर कारोबार का करीब 18 लाख रुपये कर्जा हो गया था। इसी अवसाद के चलते 22 मई रात दोदपुर स्थित अपने फ्लैट के कमरे में आत्महत्या कर ली। 23 मई को सुबह पत्नी ने शव फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में दोदपुर स्थित आशा प्लाजा अपार्टमेंट में 22 मई रात को एक ताला कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। व्यापार के घाटे के चलते उन पर कर्ज था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन के दोदपुर स्थित आशा प्लाजा अपार्टमेंट फ्लैट नंबर सी-5 निवासी 35 वर्ष के मोहसिन का ताला व्यापार था। तुर्कमान गेट में उनका कारखाना था। उनकी दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। वह तुर्कमान गेट में रहती हैं। दूसरी पत्नी से एक बेटा है। परिजनों के अनुसार मोहसिन पर कारोबार का करीब 18 लाख रुपये कर्जा हो गया था। 

इसी अवसाद के चलते 22 मई रात दोदपुर स्थित अपने फ्लैट के कमरे में आत्महत्या कर ली। 23 मई को सुबह पत्नी ने शव फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। आनन-फानन परिजनों ने उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें