फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में नहीं माना लॉकडाउन दुकानें खोल पुलिस पर हमले की कोशिश

Sun, 24 May 2020 12:31 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के ढेर पर बैठे पुराने शहर के हॉटस्पॉट एरिया खाईडोरा में लोग दुकान खोल रहे हैं और समझाने जा रही पुलिस की रोकटोक भी नहीं मान रहे। यही नहीं शुक्रवार शाम तो पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की गई और एलानिया कह दिया गया कि हम किसी कानून या कोरोना को नहीं मानते। किसी तरह दुकानदारों की घेराबंदी से पुलिस निकलकर आई। इस मामले में 23 नामजद दुकानदार व ठेल-ढकेल वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम और लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



वाकया 22 मई की शाम का है। लॉकडाउन का पालन कराने निकले एसआई दीपेंद्र कुमार बालियान के मुताबिक खाई डोरा में पहुंचने पर देखा कि वहां दर्जनों ठेल-ढकेल वाले सब्जी, कचौड़ी, पकौड़े आदि की ठेल लगाकर बिक्री कर रहे थे। साथ ही कई लोगों ने दुकानें भी खोल रखीं थीं। एसआई का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दुकानों को बंद कर लॉक डाउन का पालन करने को कहा तो दुकानदारों और ठेल संचालकों ने पुलिस ने अभद्रता कर दी।

साथ ही मारपीट पर उतारू हो गए। सरकारी आदेश न मानने और कार्य में दखल देने की धमकी दी। यहां तक कहा कि न तो वे कोरोना को मानते और न लॉकडाउन को। पुलिस को घेरने के लिए एक दूसरे को पुकारने लगे। मौके की नजाकत को देखते और पुलिस बल के कम होने पर दुकानदारों को मौके से किसी तरह बचकर निकला। बाद में अन्य फोर्स बुलाकर बाजार बंद कराया गया। 
विज्ञापन



इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह के अनुसार इस मामले में 23 दुकानदारों/ठेल संचालकों के खिलाफ महामारी अधिनियम की धाराओं, लॉक डाउन उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा आदि में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार दबिश दी जा रही है।

खाईडोरा के इन लोगों को किया मुकदमे में नामजद
बिलाल, इकबाल, आरिफ, दानिश, यासीन, अकरम, नूनिया, शाहनवाज, तेनू, सरताज, राजा, सिराज, भूरा, सादाब, दानिश, जाहिद, जाविद, सीराजू, अनीश, आशिफ, महैरुद्दीन, इकबाल, बिट्टन।

कोतवाली और अतरौली में भी मुकदमे दर्ज
लॉकडाउन उल्लंघन मामले में पुलिस ने बन्नादेवी में दो और अतरौली में एक मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह तीन और मुकदमे दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें