19 अक्टूबर को एक स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। बाद में शासन की ओर से महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसी को देखते हुए घोषित स्थानीय अवकाश 19 अक्टूबर के स्थान पर अब 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इस संबंध में 21 अक्तूबर को कार्यालय आदेश जारी किया था। स्कूलों में अभी दिपावली पर छुट्टियां चल रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल, वर्ष 2026 के लिए पूर्व में 19 अक्टूबर को एक स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। बाद में शासन की ओर से महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।
इसी को देखते हुए जनपद अलीगढ़ में पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश 19 अक्टूबर के स्थान पर अब 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया। जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि यह संशोधन स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने संबंधी शासन के प्रचलित प्रावधानों के अधीन किया जा रहा है। वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश के अन्य प्रावधान यथावत रहेंगे।