फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कल 10 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Mon, 09 Nov 2026 04:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

19 अक्टूबर को एक स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। बाद में शासन की ओर से महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसी को देखते हुए घोषित स्थानीय अवकाश 19 अक्टूबर के स्थान पर अब 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएम अविनाश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इस संबंध में 21 अक्तूबर को कार्यालय आदेश जारी किया था। स्कूलों में अभी दिपावली पर छुट्टियां चल रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2026 के लिए पूर्व में 19 अक्टूबर को एक स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। बाद में शासन की ओर से महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। 

इसी को देखते हुए जनपद अलीगढ़ में पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश 19 अक्टूबर के स्थान पर अब 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया। जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि यह संशोधन स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने संबंधी शासन के प्रचलित प्रावधानों के अधीन किया जा रहा है। वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश के अन्य प्रावधान यथावत रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें