फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: हाइवे पर टहल रहे पंजाब के लोडर चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Fri, 03 Oct 2025 10:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पंजाब के पठानकोट जिले के बडोई उरपल्ली गांव निवासी रमेश सिंह अपने साथी चालक अजय कुमार के साथ अपनी मैक्स पिकअप गाड़ी में जम्मू कश्मीर के बेस कैंप से सामान लादकर लखनऊ गए थे। वापस आते समय ढाबे पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद अजय गाड़ी में बैठ गया, जबकि रमेश हाइवे पर ही टहल रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-कानपुर जीटी रोड हाइवे पर 2 अक्टूबर देर रात अज्ञात वाहन ने लोडर चालक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पहले चालक ढाबे से खाना खाकर बाहर निकला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


रोरावर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पंजाब के पठानकोट जिले के बडोई उरपल्ली गांव निवासी रमेश सिंह (50) अपने साथी चालक अजय कुमार के साथ अपनी मैक्स पिकअप गाड़ी में जम्मू कश्मीर के बेस कैंप से सामान लादकर लखनऊ गए थे। 

वापस आते समय रात 10.30 बजे रोरावर क्षेत्र के ढाबे पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद अजय गाड़ी में बैठ गया, जबकि रमेश हाइवे पर ही टहल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें